उत्तरकाशी पोखरी गांव के लोगों का धरना आखिरकार 406 दिन बाद जिलाधिकारी आशीष चौहान और गंगोत्री विधायक गोपाल रावत के आश्वासन पर 3 महीने के लिए स्थगित हो गया. आपको बता दें कि जिला मुख्यालय से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर पोखरी गांव की सड़क डांग और पोखरी गांव की आपसी विवाद के कारण अब तक नहीं बन पा रही थी. आज विधायक गंगोत्री गोपाला ने दोनों गांव के लोगों को एक साथ बुलाकर बैठक की और पोखरी गांव तक सड़क पहुंचाने के लिए 3 महीने का समय मांगा. इस पर दोनों गांव के लोगों ने सहमति जताई और अब 3 माह के बाद पोखरी गांव की सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा. इस पर पोखरी गांव के लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Tsrzpz
No comments:
Post a Comment