रुद्रप्रयाग-श्रीनगर नेशनल हाईवे के खांकरा में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माणदायी संस्था की लापरवाही के कारण लोगों के 4 से 5 खेत टूट गए. साथ ही मलबा के ऑल वेदर रोड में आ जाने के कारण करीब 4 घंटे तक नेशनल हाईवे बंद रहा. बता दें कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर कार्य करने के लिए निर्माणाधीन संस्था ने ग्रामीणों की नहर से पानी लाया, लेकिन उसे खुला छोड़ दिया. इसी वजह से खेतों का मलबा सड़क पर आ गया. सड़क बंद होने से जहां लोगों को कई घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं 108 सेवा में जा रहे मरीजों को भी कई घंटे रुकना पड़ा. कई घंटों की मेहनत के बाद सड़क खोली जा सकी.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2HCt7aZ
No comments:
Post a Comment