खुलासा: अवैध संबंध के चलते राज मिस्त्री को उतार दिया गया मौत के घाट - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Tuesday, March 5, 2019

खुलासा: अवैध संबंध के चलते राज मिस्त्री को उतार दिया गया मौत के घाट

गाजीपुर पुलिस ने करीब एक हफ्ते पहले हुई राज मिस्री की हत्या का पर्दाफास किया है. मामला दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धनेशपुर गांव का है. पिछले 27 फरवरी को धनेशपुर गांव में रहने वाले मिस्री हरिकेश राजभर का शव गांव में सड़क किनारे मिला था. शव पर चोट के निशान पाये गये थे. तफ्तीश के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के दो साथियों को आज गिरफ्तार कर लिया है.पकड़े गये आरोपियों ने अवैध संबंध के चलते राज मिस्री को पहले शराब पिलाई बाद में मारपीट कर हत्या कर दी थी. आरोपी शव को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गये थे.

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2UksllJ

No comments:

Post a Comment

Pages