जीजा ने की व्यापारी के घर लाखों की चोरी - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Wednesday, March 13, 2019

जीजा ने की व्यापारी के घर लाखों की चोरी

जालौन में 3 मार्च को व्यापारी के घर में लाखों रुपये के सोने-चांदी जेवर व नकदी चोरी हो गई थी. इस चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया. चोरी करने वाला व्यापारी का सगा जीजा निकला. जिसके पास से पुलिस ने 23 लाख रुपये के सोने चादी के आभूषण बरामद कर लिये है. इस खुलासे में कोच कोतवाली पुलिस के साथ सर्विलांस टीम की बड़ी भूमिका रही. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी स्वामी प्रसाद ने खुलासा करते हुये बताया कि 3 मार्च को अमर अग्रवाल के घर का चोरों ने ताला तोड़ते हुये लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवर पार कर दिये थे. इस मामले में पुलिस को व्यापारी ने सूचना दी थी. पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर मामले की जांच शुरू कर दी थी. इसमें पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद ली और चोरी का खुलासा आज कर दिया. एसपी ने बताया कि चोर व्यापारी अमर अग्रवाल का जीजा विनय अग्रवाल ही निकला.

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2HvhaTJ

No comments:

Post a Comment

Pages