सोमवार को मौनी अमावस्या स्नान के मद्देनजर हरिद्वार में एक दिन पहले ही काफी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंच गए हैं. बता दें कि सोमवार का दिन होने के नाते इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पूरे मेला क्षेत्र को 17 जोन और 38 सेक्टरों में विभाजित कर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. मेला क्षेत्र पर नजर रखने के लिए इस बार ड्रोन की भी मदद ली जाएगी. सिटी एसपी ने कहा कि यह बहुत बड़ा मेला है. इसमें जल पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई है. साथ ही घुड़सवार पुलिस भी सेवा में मौजूद रहेगी.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2S7EWeT
No comments:
Post a Comment