उत्तराखंड के मसूरी में पिछले एक सप्ताह से बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी हो रही है, जिसके चलते स्थानीय लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है. यह कहना गलत नहीं होगा कि शहर में एक बार फिर भारी बर्फबारी से मसूरी सफेद हो गई है. बर्फबारी के चलते शहर में शीतलहर तेज हो गई है, जिससे मौसम ठंडा हो गया है. वहीं ठंड बढ़ने के कारण मसूरी में पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई है. वहीं बर्फ यहां आए सैलानी बर्फ को देखकर बेहद उत्साहित नजर आए. दूसरी तरफ बर्फ में वाहनों के फिसलने से सैलानी परेशान भी दिखे. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सीजन में ज्यादा बर्फ गिरने से आने-जाने में परेशानी हो रही है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2T5KNRw
No comments:
Post a Comment