अल्मोड़ा विद्युत विभाग ने समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले विभागों को नोटिस दिया है. साथ ही बिजली बिल का जल्दी भुगतान नहीं करने पर विद्युत कनेक्शन काटने की चेतावनी भी दी गई है. बता दें कि अल्मोड़ा नगर पालिका पर 92 लाख, शिक्षा विभाग पर 35 लाख, स्वास्थ्य विभाग पर 10 लाख और पुलिस विभाग पर 3 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया है. इनके अतिरिक्त छोटे-छोटे विभागों में भी बिजली बिल बकाया है. विद्युत विभाग ने इन सभी विभागों को दिए गए नोटिस में कहा है कि वे बकाया बिजली बिल का भुगतान जल्द-से-जल्द कर दें, अन्यथा उनके बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2HOptvy
No comments:
Post a Comment