नैनीताल की सूखाताल झील के दिन अब फिर से वापस आने की उम्मीद जगने लगी है. सूखाताल को झील का स्वरूप देने के लिए प्रशासन कार्ययोजना तैयार करने में जुट गया है. झील का सौन्दर्यीकरण और उसके पूराने स्वरूप में लौटाने के लिए खाका तैयार किया जा रहा है. इसके तहत झील से निकलने वाले मलबे के निस्तारण के लिए स्थान का चिन्हीकरण किया जा रहा है. वहीं खुर्पाताल बाईपास में मलबा डंपिंग जोन बनाने की योजना है. बता दें कि सूखाताल झील नैनीझील का कैचमेंट इलाका है. इसी झील के पानी से नैनीझील रिचार्ज होती है, लेकिन कुछ सालों से उसका अस्तित्व खत्म हो गया है. सरकार की प्राथमिकताओं में रहे सूखाताल झील को अब फिर पुनर्जिवित करने की योजना है, जिसे लेकर जिला प्रशासन कार्ययोजना तैयार करने में जुट गया है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2Gi2kPG
No comments:
Post a Comment