बागेश्वर के ऊंचाई वाले इलाकों में अभी भी बर्फबारी का दौर जारी है. कपकोट के खाती, बाछम, सोराग, बदियाकोट, गोगिना समेत पूरे मल्ला दानपुर में रात से बर्फबारी हो रही है. बर्फबारी के कारण रिखाड़ी-बाछम, विनायक, बदियाकोट आदि गांवों को जोड़ने वाले मोटर मार्ग बाधित हो गए हैं. इससे क्षेत्र का संपर्क तहसील व जिला मुख्यालय से पूरी तरह से कट गया है. वहीं प्रशासन बंद मोटर मार्गों को खोलने में जुटा हुआ है. बिजली और पानी की किल्लत को भी दूर करने का प्रयास जारी है. (बागेश्वर से जगदीश चंद्र की रिपोर्ट)from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2TPpYXB
No comments:
Post a Comment