कॉर्बेट टाइगर रिजर्व और अल्मोड़ा वन प्रभाग की सीमा पर एक हाथी घायलावस्था में घूम रहा है. ये हाथी इस समय मोहान के पास अल्मोड़ा वन प्रभाग में है. इस टस्कर हाथी के अगले दाहिने पैर में चोट लगी है. इस वजह से ये हाथी परेशान है और चलने में उसे कठिनाई हो रही है. इस हाथी को उपचार की सख्त आवश्यकता है. कॉर्बेट प्रशासन की माने तो इस हाथी पर अल्मोड़ा वन प्रभाग के साथ ही कॉर्बेट-कर्मी भी नजर बनाए हुए हैं. हाथी के इलाज के लिए प्रदेश के वन्यजीव प्रतिपालक से अनुमति लेने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Vb31hS
No comments:
Post a Comment