पिथौरागढ़ की अस्कोट पुलिस और एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने करीब 6 किलो चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपी चरस को मुनस्यारी से प्रयागराज में चल रहे अर्धकुंभ में ले जा रहे थे, लेकिन इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तीनों तस्करों को चरस के साथ अस्कोट ओग्ला बैरियर के पास पकड़ लिया. तीनों आरोपी एक सेंट्रो कार में सवार थे. पुलिस ने कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है. जानकारी के अनुसार दो तस्कर हल्द्वानी और एक ऊधमसिंह नगर का निवासी है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2UArqx6
No comments:
Post a Comment