पुलवामा में सीआरपीएफ़ के काफ़िले में हुए आतंकी हमले में मारे गए एक और जवान की अस्थियां आज हरिद्वार में गंगा नदी में प्रवाहित की गईं. सीआरपीएफ की 61वीं बटालियन के जवान हेमराज मीणा का अस्थि कलश लेकर आज उनके परिजन हरिद्वार पहुंचे थे. हरकी पौडी ब्रह्मकुंड में विधि विधान से उनके अस्थि विसर्जन का कार्य किया गया. तीर्थ पुरोहित हरिराम नरेश कुमार ने अस्थि विसर्जन का कार्य संपन्न करवाया. पुलवामा आतंकी हमले में शहीद होने वाले जवान हेमराज मीणा राजस्थान के कोटा ज़िले के रहने वाले थे. उनका गांव विनोद कला सांगो तहसील में पड़ता है. शहीद हेमराज मीणा के बड़े भाई देवलाल मीणा, बेटा अजय मीणा, भतीजा मोनू, भाभी उच्चाबाई और अन्य परिजन अस्थियां लेकर हरिद्वार आए थे.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2ID7f0D
No comments:
Post a Comment