प्रदेश भर के निजी अस्पताल हफ्ता भर से भी ज्यादा समय से हड़ताल पर हैं. निजी अस्पतालों और सरकार के बीच चल रहा विवाद अब पहाड़ के लोगों के जीवन पर भारी पड़ता नजर आ रहा है. सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या दोगुनी से भी ज्यादा देखने को मिल रही है. मगर सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी देखी जा रही है. ऐसे में मरीजों को हायर सेंटर रेफर कर दिया जा रहा है. परिजन अब मरीजों को यूपी के पीलीभीत, बरेली ले जाने को मजबूर हैं. लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में मरीजों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए कोई उचित साधन नहीं हैं. लोग पहाड़ के दुर्गम रास्तों से मरीजों को डोली पर ले जाने को मजबूर हो गए हैं. आप भी देखिए स्वास्थ्य व्यवस्था की ये तस्वीरें ...from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2twR36w
No comments:
Post a Comment