VIDEO: नैनीताल में कार्यालयों से नकदी, एटीएम कार्ड के साथ फाइलों की चोरी - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Tuesday, February 12, 2019

VIDEO: नैनीताल में कार्यालयों से नकदी, एटीएम कार्ड के साथ फाइलों की चोरी

नैनीताल पुलिस के लिए शहर में चोर मुसीबत बने हुए हैं. शहर भर से स्ट्रीट लाइटों की बैटरी चोरी के बाद रात में चोरों ने नैनीताल बैंक के पास दो कार्यालयों से चोरी कर रफूचक्कर हो गए. इसके साथ ही एक अधिवक्ता के कार्यालय का भी ताला चोरों ने काट दिया. चोरी होने के बाद मल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी वाले स्थल का जायजा लिया है. मिली जानकारी के अनुसार चोर कार्यालयों का शीशा तोड़कर अंदर दाखिल हुए. चोर हजारों की नकदी, एटीएम कार्ड व महत्वपूर्ण फाइल लेकर फरार हो गए. फिलहाल पुलिस के हाथ खाली हैं और चोरों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बाद नैनीताल पुलिस पर सवाल खड़े होने लगे हैं.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2GBDvOU

No comments:

Post a Comment

Pages