उत्तराखंड में लगातार हो रही बर्फबारी से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं. कपकोट क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों और दुग नाकुरी तहसील के दूरस्थ क्षेत्रों में हालात काफी खराब हैं. बता दें कि भारी बर्फबारी के कारण सड़कें बंद हो गई हैं, जो अभी पूरी तरह से नहीं खुल सकी हैं. वहीं करीब आधा दर्जन गांवों की बत्ती गुल है. बिजली नहीं रहने के कारण जलप्रदाय व्यवस्था भी प्रभावित हुई है और ग्रामीणों को जलसंकट का सामना करना पड़ रहा है. इधर, प्रशासन बंद पड़े रास्तों को खुलवाने में लगा हुआ है. बिजली की लाइनों को भी दुरुस्त करने का काम जारी है. (बागेश्वर से जगदीश चंद्र की रिपोर्ट)from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2WQZpU4
No comments:
Post a Comment