जनपद ऊधमसिंहनगर के गदरपुर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जंगल से भटक कर एक बारहसिंगा एक खाद की दुकान में जा घुसा. लोगों के भगाने पर यह बारहसिंगा एक एटीएम मशीन के परिसर का शीशा तोड़कर उसमें जा घुसा. इस बात की सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को भी दी. पर, सूचना मिलने के तीन घंटे बाद भी वन विभाग का कोई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं पंहुचा. आखिरकार शहर के मुख्यबाजार में इधर-उधर भटकने के बाद यह बारहसिंगा जंगल की तरफ लौट गया.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2I4tHz6
No comments:
Post a Comment