बर्फबारी ने एक बार फिर पिथौरागढ़ की मुनस्यारी तहसील का जन-जीवन पटरी से उतार दिया है. बीते रोज से हो रही बर्फबारी के कारण जहां थल-मुनस्यारी मोटरमार्ग बंद हो गया है, वहीं बिजली व्यवस्था भी पटरी से उतर गई है. मुनस्यारी में 15 साल बाद इस बार रिकॉर्ड तोड़ बर्फबारी हुई है. लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी ने आम लोगों के लिए कई परेशानियां खड़ी कर दी है. इस बर्फबारी के कारण एक बार फिर कई जगह रास्ते बंद हो गए हैं. कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है और पानी की किल्लत भी होने लगी है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2E0rSiS
No comments:
Post a Comment