रुड़की-सहारनपुर में ज़हरीली शराब से मौत जैसे हादसे फिर न हो इसलिए राज्य सरकार इसी विधानसभा सत्र में विधेयक पेश करेगी. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज यह ऐलान किया. बजट सत्र के बीच विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की. उत्तर प्रदेश से सामंजस्य बैठाते हुए संयुक्त जांच की गई, मामले का खुलासा कर दिया गया है. मुख्यमंत्री ने आईजी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में एक और एसआईटी गठित करने का ऐलान किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार कानून बनाने जा रही है जो बच्चियों से बलात्कार रोकने के लिए बनाए गए कानून की तरह ही सख्त होगा, ताकि ऐसे अपराध करने वालों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी सजा सके.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2GD8ASn
No comments:
Post a Comment