लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर कांग्रेस, युवाओं और किसानों को लुभाने के लिए दो कार्ड लेकर आ रही है. इसमें जहां युवाओं के लिए रोजगार कार्ड में बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की बात कही जा रही है, वहीं बालिकाओं के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन तक शिक्षा फ्री करने की बात कही गई है. दूसरी ओर किसानों के कार्ड में उन्हें कृषि ऋण माफी समेत कई वादे किए जा रहे हैं. रामनगर में युवक कांग्रेस के एक कार्यक्रम में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रम रावत ने कहा कि इससे जुड़ने के लिए पार्टी की ओर से दो अलग मोबाइल फोन नंबर भी दिए गए हैं, जिनमें मिस्ड कॉल करके इनसे जुड़ा जा सकता है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2EdjzPo
No comments:
Post a Comment