मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देश के गरीबों, किसानों, मज़दूरों, महिलाओं, कर्मचारियों और समाज के हर वर्ग के अनुकूल अंतरिम बजट देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी. मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार के अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह अंतरिम बजट, न्यू इंडिया के भविष्य की झलक है. उत्तराखण्ड में लगभग 92 प्रतिशत किसान इससे लाभान्वित होंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय को दोगुनी करने के प्रधानमंत्री के लक्ष्य में यह कदम मददगार होगा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2WAjsWB
No comments:
Post a Comment