रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र में ज़हरीली शराब पीने से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 40 लोगों का इलाज चल रहा है. बिंदु खडक गांव में सबसे ज्यादा 5 लोगों की मौत हुई है. गांव में शवों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ तो कोहराम मच गया. चारों तरफ़ रोने की आवाज़ें आ रही थीं. शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से गांवों में शराब को कारोबार फल-फूल रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस चाहती तो यह हादसा नहीं होता. लोगों ने सभी पुलिसकर्मियों को हटाकर, ईमानदार पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की मांग की.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2E1be2E
No comments:
Post a Comment