मसूरी के कैम्प्टी में एक चलती कार पर चट्टान से एक गाय के गिर जाने से कार चालक बाल-बाल बच गया, जबकि गाय की मौत हो गई. कार के चालक को चोट लगी है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा निवासी कार चालक अक्षय जैन अपने परिवार के साथ मसूरी में कैम्प्टी जलप्रपात घूमने आए थे. यहां पहुंचने पर अक्षय जैन अपने परिवार के सदस्यों को कार से उतारने के बाद जब पार्किंग के लिए कार को ले जा रहे थे, उसी वक्त उनकी कार के ऊपर चट्टान पर खड़ी गाय गिर गई. इस दुर्घटना में उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2I17zWx
No comments:
Post a Comment