VIDEO: नैनीताल सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Tuesday, February 26, 2019

VIDEO: नैनीताल सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

नैनीताल सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने अगला लोकसभा चुनाव 2019 नहीं लड़ने की इच्छा जताई है. न्यूज18 से बात करते हुए भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि अब वे जीवन के उस मोड़ पर आ गए हैं जहां से उन्हें नए लोगों का समर्थन करना चाहिए. भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि बीजेपी के पास कई योग्य लोग हैं, जिन्हें मौका मिले तो अच्छा होगा. उन्होंने कहा कि उनका गद्दी से चिपके रहना अच्छा नहीं होगा. कोश्यारी ने कहा कि उन्होंने कभी भी चुनाव लड़ने के बारे में सोचा भी नहीं था. लेकिन जब संगठन ने उनसे चुनाव लड़ने का आग्रह किया तब उन्होंने चुनाव लड़ा और इस तरह पार्टी की सेवा करते हुए यहां तक पहुंच गए. उन्होंने कहा अब नए लोगों को आगे आने की जरूरत है. उनकी भी यही इच्छा है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2SUpMKq

No comments:

Post a Comment

Pages