'स्वच्छ भारत, सुंदर भारत' के नारे को सच करने का काम कर रही है विकासनगर की डाकपत्थर ग्राम पंचायत. यहां न केवल कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा रहा है, बल्कि उससे आय भी हो रही है. दरअसल, गांव में कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं थी. इसी वजह से सड़कों या फिर खाली प्लॉट में कूड़े के ढेर लगे रहते थे. इसी को देखते हुए ग्राम पंचायत ने पहल करते हुए क्षेत्र के सभी घरों में करीब 2400 कूड़ेदान वितरित किए. इन कूड़ेदान में अलग-अलग सूखा और गीला कूड़ा एकत्रित किया जा रहा है. गीले कूड़े से खाद बनाया जा रहा है और सूखे कूड़े को कबाड़ी को बेच दिया जा रहा है. इससे ग्राम पंचायत की आय भी हो रही है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2UHLJJd
No comments:
Post a Comment