टिहरी में तीन दिन तक चलने वाले टिहरी लेक फेस्टिवल का मुख्यमन्त्री और टिहरी ज़िले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने शुभारम्भ किया. तीन दिन तक चलने वाले टिहरी झील महोत्सव में पर्यटक झील में वाटर स्पोर्ट्स के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद भी ले सकेंगे. टिहरी झील महोत्सव के बहाने प्रदेश सरकार निवेशकों को आमंत्रित भी कर रही है. पहली बार अलग-अलग देशों के डेलीगेट्स महोत्सव में शामिलल होंगे और टिहरी झील में निवेश की संभावनाओं का जायज़ा लेंगे. फ़ेस्टिवल की विधिवत शुरुआत के बाद न्यूज़ 18 ने टिहरी के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत से बात की.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Eb5m5G
No comments:
Post a Comment