जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के दो जवान शहीद हो गए हैं. उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के बनकोट गांव का एक जवान शहीद हो गया है. शहीद जवान मोहन लाल रतूड़ी जम्मू-कश्मीर में तैनात थे. वहीं जवान के शहीद होने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. वर्तमान में शहीद जवान का परिवार देहरादून में रहता है. मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को शहीद जवान का पार्थिव शरीर उनके शरीर उनके पैतृक गांव बनकोट लाया जा सकता है. (उत्तरकाशी से मुकेश जगमोहन की रिपोर्ट)from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2S2G7r5
No comments:
Post a Comment