झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गांवों में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 19 हो गई है. जहरीली शराब पीने से बीमार पड़े 28 मरीजों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. पीड़ितों का सिविल अस्पताल में पहुंचने का सिलसिला जारी है. दो नए मरीजों को भर्ती किया गया है. जहरीली शराब पीने से जिनकी मौत हो गई, उनमें से अभी तक 11 लोगों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है. 8 शवों को सिविल अस्पताल रुड़की के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है. मृतकों के परिजन सिविल अस्पताल में जमा हैं. वहीं रुड़की के सीओ का कहना है कि मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2DkYL88
No comments:
Post a Comment