देहरादून के परेड ग्राउंड में भाजपा के त्रिशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया है. यह त्रिशक्ति सम्मेलन हरिद्वार और टिहरी लोकसभा के कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया गया है. सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. इस त्रिशक्ति सम्मेलन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आ रहे हैं. यहां अमित शाह के संबोधन से पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा. मुख्यमंत्री ने और क्या कुछ कहा, आप भी सुनिए...from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2RtDLkR
No comments:
Post a Comment