बागेश्वर में भागीरथी नदी को सफाई की दरकार है. मंडलसेरा, भागीरथी व आसपास रहने वालों ने इसे कूड़ा निस्तारण केंद्र बना दिया है. करीब डेढ़ साल पहले पूर्व डीएम मंगेश घिल्डियाल के नेतृत्व में इस नदी को साफ करने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया था. तब यहां से कई टन कूड़े की सफाई की गई थी. मगर प्रशासन की अनदेखी और लोगों में जागरुकता की कमी के चलते आज नदी फिर से पुराने हालात में पहुंच गई है. यहां नदी का अधिकांश हिस्सा डंपिंग जोन बना हुआ है. भागीरथी की सफाई के लिए बनी कोर टीम के लोग जहां इसे प्रशासन की अनदेखी का नजीता बता रहे हैं, वहीं प्रशासन नदी को स्वच्छ रखने के लिए लोगों की भागीदारी को अहम बता रहा है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2G1lQkj
No comments:
Post a Comment