VIDEO: स्वामी रामानंदाचार्य हंस देवाचार्य का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Sunday, February 24, 2019

VIDEO: स्वामी रामानंदाचार्य हंस देवाचार्य का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

स्वामी रामानंदाचार्य हंस देवाचार्य का पार्थिव शरीर शनिवार को खड़खड़ी स्थित श्मशान घाट में पंचतत्व में विलीन हो गया. हजारों की संख्या में पहुंचे संतों और उनके भक्तों ने नम आंखों से अपने संत को अंतिम विदाई दी. प्रदेश सरकार की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर भी पेश किया गया. दिवंगत संत को विदाई देने के लिए सीएम उत्तराखंड त्रिवेंद्र सिंह रावत, सीएम हरियाणा मनोहर लाल खट्टर, पूर्व सीएम हरीश रावत, सांसद हरिद्वार रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद भगत सिंह कोशियारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सर संघ कार्यवाहक कृष्ण गोपाल, केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति सहित भारी संख्या में आए संतों और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. हर किसी ने दिवंगत संत की मौत को संत समाज और देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2SXzVWz

No comments:

Post a Comment

Pages