VIDEO: केदारनाथ में एक माह बाद भी विद्युत प्रदाय सुचारु नहीं, अब भेजी जाएगी स्‍पेशल टीम - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Wednesday, February 20, 2019

VIDEO: केदारनाथ में एक माह बाद भी विद्युत प्रदाय सुचारु नहीं, अब भेजी जाएगी स्‍पेशल टीम

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भारी बर्फबारी के बाद केदारनाथ धाम में बीते 23-24 जनवरी से चरमराई विद्युत व्यवस्था सुचारु करने में प्रशासन अब तक सफल नहीं हो पाया है. पिछले माह जनवरी में भारी बर्फबारी के बाद केदारनाथ जाने वाली विद्युत लाइन के 50 से ज्यादा खंभे ओर 2 ट्रांसफार्मर भी डैमेज हो चुके हैं. इसके बाद प्रशासन ने रामबाड़ा तक विद्युत लाइन ठीक कर दी है, लेकिन रामबाड़ा से केदारनाथ तक अभी कई-कई फीट बर्फ होने के कारण विद्युत लाइन ठीक नहीं हो पाई है. वहीं विद्युत व्यवस्था चरमराने के कारण केदारनाथ की संचार व्यवस्था के साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी बंद हैं. पूरे मामले में डीएम रुद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल का कहना है कि जल्द स्‍टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) और डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (डीडीआरएफ) की टीम को भेजा जाएगा और केदारनाथ तक विद्युत और संचार व्यवस्था सुचारु की जाएगी.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2TaSQNf

No comments:

Post a Comment

Pages