उत्तराखंड में मौसम का मिजाज़ बार-बार बदल रहा है. ठंड लौट-लौटकर आ रही है और सालों के रिकॉर्ड तोड़ रही है. बागेशेवर में कपकोट के खाती, बाछम, सोराग, बदियाकोट, गोगिना समेत पूरे मल्ला दानपुर में रात को भारी बर्फ़बारी हुई. इसकी वजह से रिखाड़ी-बाछम, विनायक, बदियाकोट आदि गांवों को जोड़ने वाले मोटर मार्ग बाधित हो गए. बर्फ़बारी ने क्षेत्र का संपर्क तहसील व जिला मुख्यालय से पूरी तरह से काट दिया. स्थानीय लोगों को पानी और बिजली की किल्लत से भी जूझना पड़ रहा है. ज़िला आपदा प्रबंधन अधिकारी के अनुसार प्रशासन बंद मोटर मार्गों को खोलने में जुटा हुआ है. उन्होंने कहा कि बिजली और पानी की किल्लत को भी दूर करने का प्रयास जारी है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2CYZiwv
No comments:
Post a Comment