VIDEO: रुड़की में शहीदों को श्रद्धांजलि के नाम पर हरीश रावत के बेटे पर नोट उड़ाए कांग्रेसियों ने - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Sunday, February 24, 2019

VIDEO: रुड़की में शहीदों को श्रद्धांजलि के नाम पर हरीश रावत के बेटे पर नोट उड़ाए कांग्रेसियों ने

जहां देश हाल ही में आतंकी हमले में शहीद हुए अपने वीर जवानों की शहादत पर आंसू बहा रहा है वहीं हरिद्वार के रुड़की शहर में कांग्रेसियों द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में शहीदों को श्रद्धांजलि का मखौल बना दिया गया. इस कार्यक्रम में कव्वाली के दौरान जमकर नोट उड़ाए गए. हैरानी की बात यह रही कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत शामिल हुए थे. कव्वालों पर नोट उड़ाने के साथ ही कांग्रेसियों ने वीरेंद्र रावत पर भी जमकर नोट उड़ाए. अपने कार्यकर्ताओं को ऐसा करने से रोकने के बजाय वीरेंद्र रावत हंसते और खिलखिलाते नज़र आए. वीरेंद्र रावत ने कहा कि यह एक श्रद्धांजलि सभा है और इस सभा के माध्यम से 56 इंच वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जगाना है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2T76YqH

No comments:

Post a Comment

Pages