रात में आई आंधी से नैनीताल में काफी नुकसान हुआ है. शहर में कई स्थानों पर पेड़ टूट कर सड़क पर गिर गए. इस वजह से कई जगहों पर बिजली के तार टूट कर गिर गए हैं. बिजली सप्लाई नहीं होने के कारण पानी की दिक्कतें भी होने लगी हैं. वहीं नैनीताल के बीडी पाण्डे जिला अस्पताल में भी विशालकाय पेड़ गिरने से अस्पताल के भवन व वाहनों को नुकसान हुआ है. अस्पताल के बाहर खड़ी एक एम्बुलेंस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. राहत की बात ये है कि रात के वक्त पेड़ गिरने के कारण कोई बड़ा हादसा होने से बच गया. अस्पताल प्रबंधन ने वन विभाग व जिला प्रशासन को हादसे की सूचना दे दी है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2DjRC89
No comments:
Post a Comment