अल्मोड़ा के सल्ट में तीन लोगों पर दो भालुओं ने हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया. घायल हुए लोगों का उपचार रामनगर के अस्पताल में किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि तल्ला सल्ट के कोठली तल्ली गांव के किशन सिंह, बाला दत्त और कैलाश मौलेखी लकड़ियां लाने के लिए जंगल गए हुए थे. लेकिन इसी दौरान दो भालुओं ने उनपर अचानक हमला कर दिया. ऐसे में तीनों में से कोई भी खुद को भालुओं के हमले से नहीं बचा पाया. भालुओं द्वारा किए गए हमले के बाद से ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति खासा आक्रोश देखा जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि घटना की सूचना तुरंत डीएफओ अल्मोड़ा को दी गई थी. लेकिन इसके बावजूद वन विभाग का कोई कर्मचारी, अधिकारी इन्हें देखने नहीं पहुंचा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2TnQJlP
No comments:
Post a Comment