VIDEO: शहीद CRPF जवान वीरेंद्र राणा की अंत्येष्टि में शामिल होने खटीमा जाएंगे CM - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Saturday, February 16, 2019

VIDEO: शहीद CRPF जवान वीरेंद्र राणा की अंत्येष्टि में शामिल होने खटीमा जाएंगे CM

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के जवानों की शहादत के चलते शनिवार से रुद्रपुर में शुरू होने वाले 5 दिवसीय स्प्रिंग कार्निवल को स्थगित कर दिया है. साथ ही शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का रुद्रपुर दौरा भी निरस्त हो गया है. गौरतलब है कि अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार से रुद्रपुर में शुरू होने वाले 5 दिवसीय स्प्रिंग कार्निवल का सीएम को शुभारंभ करना था. अब सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत शनिवार को सीधा खटीमा पहुंचेंगे, जहां वे शहीद सीआरपीएफ के जवान वीरेंद्र राणा की अंत्येष्टि में शामिल होंगे. आपको बता दें कि बीते 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आंतकी हमले में खटीमा के रहने वाले सीआरपीएफ की 45वीं बटालियन के जवान विरेंद्र राणा शहीद हो गए थे.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2STBjZt

No comments:

Post a Comment

Pages