VIDEO: बारिश से सतपुली बाज़ार में आया मलबा, 50 गांवों का संपर्क टूटा, सैकड़ों फंसे - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Saturday, February 9, 2019

VIDEO: बारिश से सतपुली बाज़ार में आया मलबा, 50 गांवों का संपर्क टूटा, सैकड़ों फंसे

गुरुवार रात हुई भारी बारिश ने पौड़ी गढ़वाल के सतपुली में मुसीबत की बाढ़ लेकर आई. भारी बारिश के चलते निर्माणाधीन कुल्हाड़ किनसुर मोटर मार्ग का मलबा सड़क पर सतपुली बाज़ार में आ गया. भारी मलबा आ जाने से सतपुली-बांगघाट मोटर मार्ग बंद हो गया है और इलाके में आवाजाही ठप हो गई है. रास्ते के दोनों ओर सैकड़ों यात्री रास्ते में फंस गए हैं. यह रास्ता बंद होने 50 से ज़्यादा गांवों की कनेक्टिविटी प्रभावित हुई है. हालांकि प्रशासन का दावा यह है कि रास्ता खोलने की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं और दोपहर बाद तक रास्ता खोल दिया जाएगा. हालांकि प्रशासन का यह भी कहना है कि अगर बारिश होती है तो मलबा फिर आ सकता है और मौसम विभाग ने आज भी बारिश, ओलावृष्टि, बर्फ़बारी का पूर्वानुमान जारी किया है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2DlMpg1

No comments:

Post a Comment

Pages