देहरादून में आयोजित हुए त्रिशक्ति सम्मेलन में अमित शाह ने उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक से भारी बर्फ के बीच 18 किलोमीटर पैदल चलकर देहरादून पहुंचे कार्यकर्ता अमर सिंह का स्वागत किया. इस दौरान अमित शाह से मिलने के बाद बूथ अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा कि अमित शाह ने उन्हें अपने बूथ से 60 फीसदी से ज्यादा वोट डलवाने की बात कही है. अमर सिंह ने अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर किए जाने की मांग की. त्रिशक्ति सम्मेलन के दौरान अमित शाह ने बूथ अध्यक्ष, बूथ पालकों और बीएलओ कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2StDjI1
No comments:
Post a Comment