VIDEO: मुनस्यारी में हुई सीजन की 17वीं बर्फबारी, 47 साल का रिकॉर्ड टूटा - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Friday, February 22, 2019

VIDEO: मुनस्यारी में हुई सीजन की 17वीं बर्फबारी, 47 साल का रिकॉर्ड टूटा

पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में इस बार बर्फबारी ने 47 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. गुरुवार को मुनस्यारी और उसके आस-पास के इलाकों में इस सीजन में 17 वीं बार बर्फबारी हुई. लगातार हो रही बर्फबारी ने जन-जीवन को खासा प्रभावित कर दिया है. क्षेत्र को जोड़ने वाला थल-मुनस्यारी मोटरमार्ग जगह-जगह भारी मात्रा में बर्फ के जमा होने के कारण बंद पड़ा है. सड़कों पर से बर्फ हटाने का काम निरंतर जारी है. बता दें कि लगातार हो रही बर्फबारी से इलाके में बिजली और पेयजल की दिक्कतें भी आ रही हैं. कई सारे इलाकों में बिजली गुल है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2T9dRHW

No comments:

Post a Comment

Pages