शहीद स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी की अस्थियां गंगा में हुईं प्रवाहित - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Tuesday, February 5, 2019

शहीद स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी की अस्थियां गंगा में हुईं प्रवाहित

बेंगलुरु में 2 दिन पूर्व मिराज विमान दुर्घटना में शहीद हुए देहरादून निवासी स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी की अस्थियां सोमवार देर शाम हरिद्वार के कनखल स्थित सती घाट पर लाई गईं. प्रदेश सरकार की तरफ से शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी. परिवार के तीर्थ पुरोहित प्रतीक कौशिक ने विधि विधान से अस्थियों को गंगा में विसर्जित कराया. अस्थि विसर्जन का काम दिवंगत सिद्धार्थ के पिता बलबीर सिंह नेगी ने किया. इस दौरान उनके परिवार सदस्य और काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे. शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने श्रद्धांजलि देते हुए गोल्डन ब्वॉय सिद्धार्थ नेगी को प्रदेश का गौरव बताया. साथ ही कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार उनके परिवार के साथ है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2SqKYqs

No comments:

Post a Comment

Pages