खेत की रखवाली कर रहे नाबालिग छात्र की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Tuesday, February 19, 2019

खेत की रखवाली कर रहे नाबालिग छात्र की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या

चित्रकूट में एक नाबालिग छात्र की धारदार हथियार से हत्या करने की जानकारी आ रही है. दरअसल जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के पनौटी गांव के लोधन पुरवा में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब खेत की रखवाली कर रहे नाबालिग छात्र की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है. वहीं परिजनों का कहना है कि पृथ्वीराज आलू के खेत मे रखवाली करने गया था. जब वह देर शाम वापस नहीं आया तो, लोगों ने ढूंढना शुरू कर दिया. तभी उसी के खेत में उसका शव पड़ा हुआ मिला. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधीक्षक का कहना है कि परिजनों ने बताया है कि उसी के कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा का मृतक ने कुछ महीने पहले फोटो खींच ली थी, जिससे विवाद हुआ था. उस पहलू पर जांच कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2BINazN

No comments:

Post a Comment

Pages