कानपुर में अराजक तत्वों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा के बाहर लगी रेलिंग को तोड़े जाने की सूचना आई है. कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंच कर जमकर हंगामा किया. इसकी सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट और कोतवाली सीओ समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गयी. किसी तरह से हंगामा कर रहे कांग्रेसियों को शांत कराया गया. कांग्रेस अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि इसकी जानकारी नगर निगम और पीडब्लू डी के अधिकारियों को पहले ही दे दी गयी थी, लेकिन सही जवाब नहीं मिलने पर लोगों ने धरना दिया.from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2RMTBax
No comments:
Post a Comment