BJP नेता की रिश्तेदार दिन दहाड़े हुई लूट का शिकार, बदमाश चेन और हार छीन कर हुआ फरार - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Thursday, February 7, 2019

BJP नेता की रिश्तेदार दिन दहाड़े हुई लूट का शिकार, बदमाश चेन और हार छीन कर हुआ फरार

कानपुर में बीजेपी नेता की रिश्तेदार महिला दिन दहाड़े लूट का शिकार हुई है. लुटेरों ने नेता के घर आई महिला से सोने की चेन और हार छीन कर फरार हो गए. मामला जिले के बर्रा थाना क्षेत्र का है. जहां रहने वाले बीजेपी नेता संदीप ठाकुर के घर उनकी मामा की बेटी के वैवाहिक संबंध के लिये सचेंडी निवासी प्रिया सिंह आई थी. प्रिया जैसे ही अपनी गाड़ी से उतर कर बीजेपी नेता के घर जाने लगीं, तभी बाइक सवार दो लुटेरे पीछे से आये और प्रिया के गले से चेन और हार छीन कर फरार हो गये. लूट की ये पूरी घटना पास के ही एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी की मदद से लुटेरों की पहचान करने की बात कर रही है

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2WMxapt

No comments:

Post a Comment

Pages