वनों को आग से बचाने के लिए नैनीताल वन प्रभाग ने कसरत शुरू कर दी है. 20 फरवरी तक चलने वाले अभियान के तहत फायर कंट्रोल का कार्य शुरू हो गया है. नैनीताल की विभिन्न रेंजों में सड़क के दोनों किनारों पर 30 मीटर तक फायर लाइन काटी जा रही है. इसके साथ ही पैदल मार्ग बटिया के किनारों से भी घास व पिरुल को हटाया जा रहा है. साथ ही फायर टीम गांव के लोगों को भी जागरूक करने के लिए अभियान चला रही है. आपको बता दें कि गर्मी में पहाड़ में जंगल आग की भेंट चढ़ जाते हैं. पिछले वर्षों में आग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए नैनीताल वन प्रभाग ने इस साल अभी से फायर कंट्रोल का कार्य शुरू कर दिया है. इस अभियान में सभी वन कर्मियों के साथ फायर वॉचर को भी लगाया गया है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2RGqLwo
No comments:
Post a Comment