पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम बंचूरी में एक बार फिर भालू ने एक महिला पर हमला कर दिया. हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. महिला गांव के पास ही जंगल में घास लेने गई थी. इसी दौरान भालू ने महिला पर हमला कर दिया. महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह महिला को भालू के चंगुल से मुक्त कराया. घायल महिला का राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे कोटद्वार अस्पताल में भर्ती कराया गया है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2RpHzZl
No comments:
Post a Comment