VIDEO: ये महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति दूसरों को भी करेंगी जागरूक ! - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Tuesday, January 22, 2019

VIDEO: ये महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति दूसरों को भी करेंगी जागरूक !

इंटरनेट के दौर में सब कुछ तेजी से बदल रहा है. लेकिन पहाड़ में आज भी ऐसी महिलाएं हैं, जो पुराने तौर तरीके से जिंदगी गुजर बसर करने को मजबूर हैं. उनका मार्गदर्शन करने वाला कोई नहीं है. लेकिन अब इन महिलाओं की जिंदगी में सुधार होना तय है. समाज सेवी अभिलाषा भारद्वाज ने मासिक धर्म के दौरान साधारण कपड़ों का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं को बताया कि सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिहाज से कितना महत्वपूर्ण है. इतना ही नहीं उन्होंने ऐसी ही महिलाओं के लिए ऑटोमेटिक सेनेटरी नैपकिन मशीन का संचालन शुरू किया ताकि उन्हें सस्ते में उच्चतम गुणवत्ता के क्वालिटी पैड मिल सके. अभिलाषा भारद्वाज के इस प्रयास से न सिर्फ महिलाएं जागरूक हुई हैं बल्कि कुछ महिलाओं को रोजगार भी मिल गया है. उम्मीद की जा रही है कि पहाड़ में महिलाएं खुद जागरूक होने के साथ ही दूसरी महिलाओं को भी जागरूक कर सकेंगी.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2U77em7

No comments:

Post a Comment

Pages