किसानों को ऋण माफी के बारे में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस द्वारा राजनीतिक कारणों से कर्ज माफी की बात की जाती है. सीएम रावत ने कहा है कि मध्य प्रदेश व पंजाब में जो कर्जमाफी कांग्रेस ने की है, उसमें केवल फसली ऋण माफ किए गए हैं. वो भी 2008 से पहले का जो कि पहले ही बट्टे खाते में जा चुके है. इससे साफ है कि कांग्रेस की कर्जमाफी केवल एक छलावा है. मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि हम जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं. जल्द ही हम किसानों को जीरो फीसदी ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने जा रहे हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2CeNHsC
No comments:
Post a Comment