VIDEO: अंतरराज्यीय एटीएम हैकर्स गिरोह के तीन सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Thursday, January 31, 2019

VIDEO: अंतरराज्यीय एटीएम हैकर्स गिरोह के तीन सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े

रुड़की में पिरान कलियर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. यहां पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय एटीएम हैकर्स गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से एक क्लोनिंग मशीन, 11एटीएम कार्ड सहित एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुई है. पकड़ाए आरोपी हरिद्वार और मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं. आपको बता दें कि आरोपी एटीएम मशीन को हैक कर लोगों के एटीएम कार्ड को बदल देते थे. इन आरोपियों ने यूपी, राजस्थान और उत्तराखंड में कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है. वहीं एसएसपी हरिद्वार का कहना है कि इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है. इस बीच पकड़े गए हैकर्स से पूछताछ की जा रही है, ताकि अन्य घटनाओं का खुला हो सके.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2RYOpVW

No comments:

Post a Comment

Pages