उत्तराखंड में चमोली जिला के गैरसैंण विकासखंड में आगरचट्टी से कई किलोमीटर दूर चढ़ाई पर स्थित है स्यूणी मल्ली गांव. यहां सड़क बनाए जाने की स्वीकृति के बावजूद विभाग ने काम शुरू नहीं किया. जब विभाग ने सड़क बनाने का काम शुरू नहीं किया, तो ग्रामीणों ने खुद ही सड़क बनाने की ठान ली और वे सड़क बनाने लग गए हैं. यहां के ग्रामीण पिछले तीन दिनों से सड़क निर्माण के कार्य में तन-मन से जुटे हुए हैं. इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग और प्रशासन ने आज तक यहां पहुंचने की जहमत तक नहीं उठाई है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2VX7Gp4
No comments:
Post a Comment