उत्तराखंड में ठंड को देखते हुए नैनीताल के कॉर्बेट नेशनल पार्क में पल रहे हाथियों का इन दिनों विशेष ध्यान रखा जा रहा है. मालूम हो कि ठिठुराती सर्दी का असर इंसानों से लेकर जानवरों तक को होता है. ऐसे में ये हाथी ठंड की चपेट में न आए, इसलिए इन दिनों इन हाथियों के नहाने में कटौती कर दी गई है. साथ ही इनके खान-पान का भी खास इंतजाम किया गया है. सर्दी के इस मौसम में इन्हें खास किस्म के भोजन के साथ ही विशेष चारा दिया जा रहा है. ऐसे में ये कहना हलत नहीं होगा कि ठंड का मौसम कॉर्बेट के पालतू हाथियों के लिए दावत भरा सीजन हो गया है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2se4OX6
No comments:
Post a Comment